मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधान स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का होगा आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। नगर के शिवालय मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश निराला की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंच मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई । आयोजित बैठक में लाभार्थी सम्मेलन के संयोजक व ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन आगामी 15 जून को किया जाएगा। जिसमें प्रदेश, केंद्र व जिला स्तरीय नेता भी शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी शक्ति केंद्र में विशेष अभियान चलाकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। वहीं श्याम चंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता को कार्यक्रम को सफल बनाने में लग जाना चाहिए। मौके पर सुशील झा, अभिमन्यु चौधरी, जोतनारायण झा, श्यामसुंदर शाह, पवन कुमार गुप्ता, प्रमोद साह, रामलाल पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *