रेखा गुप्ता को डीयू के कुलपति ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बधाई दी है।

वीडियो जारी करते हुए कुलपति ने कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं, यह दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान की बात है। रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं हैं। कुलपति ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा मिलेगी कि अगर हमारे पूर्व के विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं, तो हम भी पहुंच सकते हैं। रेखा गुप्ता से प्रेरणा लेकर बहुत से छात्रों का जीवन बदलेगा।

कुलपति ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह दिल्ली के लिए अच्छा कार्य करेंगी और दिल्ली को आगे बढ़ाने में उनका भरपूर योगदान होगा।

उल्लेखनीय है कि रेखा गुप्ता ने अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत डूसू चुनाव से की थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी रहीं और 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष बनीं, जहां उन्होंने छात्रों के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को पूर्व डीयू की छात्रा अलका लांबा ने भी बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “1995 की यह यादगार तस्वीर- जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण किया था। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होंगी और बेटियां भी सुरक्षित रहेंगी।

दिग्गज कांग्रेस नेता बोले, 'हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए लड़ी लड़ाई लेकिन भाजपा उनका अपमान कर रही'

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *