रंगदारी मांगने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार 

दो जा चुके हैं पहले ही जेल,तीन ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण 
रहा है अपराधिक इतिहास,कई कांड है दर्ज
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : रंगदारी नहीं देने के ऐवज में मारपीट कर घायल करने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बालीडीह का 10 फरवरी 2025 का है जो एक युवक चुन्नू कुमार वर्णवाल फैब्रीकेशन का कार्य करता था तथा बियाडा बाजार, कुर्मीडीह इत्यादि स्थानो पर काम करने हेतू जाने पर कुर्मीडीह निवासी भैरो यादव एवं उसके साथ रहने वाले कुछ लड़के इनसे रंगदारी की मांग  किया करते रहते थे इसी क्रम में दिनांक-10 फरवरी 2025 को वे कुर्मीडीह अपने निजी काम से आया था जहां भैरो यादव, चिकू एवं अन्य अज्ञात अभियक्तगण ने मिलकर रंगदारी की मांग करते हुए तथा नही देने पर इनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अपराधियों पर दबिश बनाते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्त सचिन यादव एवं संयोग सिंह दोनो कुर्मीडीह निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा तीन अभियुक्त भैरव यादव उर्फ राम कुमार यादव, चिकू सिंह, रौशन कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया और एक अभियुक्त फरार चल रहा था। अभियुक्त मधु ठाकुर उर्फ प्रितम करीब 01 वर्ष से भी ज्यादा समय से गिरफ्तारी के डर से भागा फिर रहा था जिन्हें  गुरुवार की रात्री में पुलिस ने गिरफ्तार  किया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। इस घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों के विरूद्ध दर्जनो रंगदारी, अपहरण, आर्म्स एक्ट, मारपीट के काण्ड पूर्व से दर्ज हैं तथा कई बार जेल जा चूके हैं।
अपराधिक इतिहास : बालीडीह थाना कांड सं0-23/2021 दिनांक-14/01/2021 धारा-341/323/325/307/526/34 भा०द०वि० ,बालीडीह थाना कांड दिनांक-28/10/2020 सं0-211/2020धारा-341/323/324/325/326/307/386/387/504/506/34 भा० द० वि०,बालीडीह थाना कांड सं0-37/20 दिनांक-27/02/20 दिनांक-341/323/427/385/34 भा०द०वि०,बालीडीह थाना कांड सं0-177/2019 दिनांक-28/10/2019 धारा-341/323/325/379/506/4274, भा०द०वि०,बालीडीह थाना कांड सं0-101/24 दिनांक-28/03/2024 धारा-147/148/149/323/324/325/307/504/506 भा० ८० वि०, बालीडीह थाना कांड सं0-79/2024 धारा-341/323/325/307/526/34 भा० ५० वि०,बालीडीह थाना कांड सं0-324/2025 दिनांक-01/11/2024 धारा-190/191(1) /191(3)//127(1)/115(2)/117(2)/
109/303(2)/308(4)/308(5) Β.Ν.S
बालीडीह थाना कांड सं0-123/2018 दिनांक-16/10/20218 धारा-447/427/290/504/34 भा०द०वि०
,बालीडीह थाना काण्ड सं0-51/25 दिनांक-11/02/2025 धारा-127(1)/127(2)/115(2)351(2)/352/303(2)/109/3(5) BNSard
3(1) (F) (S)SC STAct.
छापामारी दल में शामिल पुलिस  :- पु०अ०नि० जितेन्द्र कु० यादव,पु०अनि० अजय कु० राय
,स०अ०नि० बलदेव यादव,हव० शोभापती मिंज,आ0/496 मरियानुस जोजो सभी बालीडीह थाना, बोकारो शामिल थे।

तुष्टिकरण राजनीति-पशु तस्करी सरकार के संरक्षण में चल रहा है सरकार मौन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *