प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में हो रहा रोजगार प्राप्त : सुनिल कुमार 

ईएसएल स्किल स्कूल में किया गया प्रमाण पत्र वितरण 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो ईएसएल स्किल स्कूल में एसपीवीआई (SPVI) एवं एफटीओएचए (FTOHA) बैचों के प्रशिक्षुओं के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में ईएसएल स्टील लिमिटेड के निदेशक-इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट (IM), सुनील कुमार एन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए. प्रशिक्षण पूरा करने के साथ-साथ इन युवाओं ने प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी प्राप्त किया है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.कार्यक्रम के दौरान चयनित एवं नियोजित प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव भी साझा किए. उन्होंने बताया कि स्किल स्कूल में प्राप्त प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उन्हें रोजगार प्राप्त करने तथा आत्मविश्वास के साथ पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने में मदद की। उनके अनुभवों ने अन्य प्रशिक्षुओं को भी प्रेरित किया.मुख्य अतिथि सुनील कुमार एन ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) रवीश शर्मा ने कहा, “ईएसएल स्टील में हमारा मानना है कि कौशल विकास युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है. ईएसएल स्किल स्कूल के माध्यम से हम युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमें खुशी है कि ये प्रशिक्षु अपने व्यावसायिक जीवन की सफल शुरुआत कर रहे हैं और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.”यह समारोह स्थानीय युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ईएसएल स्किल स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. संस्थान भविष्य में भी कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य करता रहेगा.

हमारी परंपराओं से जोड़े रखने वाला कर्मा महोत्सव हमारी संस्कृति की आत्मा है : भागीरथ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *