आदर्श विद्यालय गोमिया में ओएनजीसी की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : आदर्श विद्यालय गोमिया में ओएनजीसी द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं ऊर्जा संरक्षण विषय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 से लेकर कक्षा 9 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कक्षा सात के अनिशा कुमारी प्रथम, कक्षा छ: के सुनैना कुमारी द्वितीय, कक्षा सात के खुशी कुमारी तृतीय, एवं कक्षा नवम के बेबी कुमारी चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इन सभी को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, सचिव प्रमोद कुमार व ओएनजीसी के अधिकारी चिराग कटारिया ने पुरस्कृत किया। इस दौरान गोमिया के एक स्वयंसेवी संस्था एनपीएस चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा विद्यालय में छात्र छात्राओं के बीच लगभग तीस हजार रुपये की खेल सामग्री प्रदान की गई। मंच संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति के सहसचिव रोहित यादव ने किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि आदर्श विद्यालय गोमिया का सफल संचालन विगत 50 वर्षों से प्रबुद्ध और अनुभवी लोगों के द्वारा की जा रही है, इस विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। यहां के कई विद्यार्थी सफलता के परचम लहराकर अपने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किये हैं। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील किया है कि बेहतर शिक्षा के लिए अपने बच्चों को आदर्श विद्यालय गोमिया में नामांकन कराये। इस अवसर पर मुख्य रूप से आदर्श विद्यालय प्रबंध समिति के राजेंद्र प्रसाद नायक मनोज अग्रवाल, रामदेव प्रसाद, मनोज कुमार जैन, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, बलराम रजक, रीता श्रीवास्तव, उषा वर्मा,शांति कुमारी ,अरुण वर्मा ,अमित कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद, मनोज कुमार एवं ओएनजीसी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।










