जिलाधिकारी ने अल्ट्राटेक द्वारा डाला में दुर्गन्ध फैलाये जाने की शिकायतों पर अल्ट्राटेक के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में नगर पंचायत डाला में अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण व दुर्गन्ध फैलाये जाने के सम्बन्ध में नगर पंचायत वासियों व वार्ड मेम्बर वार्ड द्वारा की गयी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डाला, ओबरा, रेनुकूट व अल्ट्राटेक फैक्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी।

अल्ट्राटेक द्वारा प्लास्टिक जलाये जाने से दुर्गंध फैलने की खबर/शिकायत पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, क्षेत्रिय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को निर्देशित।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अल्ट्राटेक फैक्ट्री के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र मे प्रदूषण व दुर्गन्ध पर रोक लगाने हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित किया जाये, कूड़ा ढोने वाले वाहनों पर परिवहन करते समय कूड़े को ढककर ही परिवहन सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-समय पर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट का निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाये और कवर्ड वाहनों के माध्यम से ही बेस्ट प्लास्टिक मंगायी जाये, अधिशासी अधिकारी व उप जिलाधिकारी द्वारा प्लास्टिक जलाये जाने की प्रक्रिया का भी समय-समय पर निरीक्षण किया जाये और दुर्गन्ध को रोकने हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित किया जाये।

सड़क पर किसी भी दशा में बेस्ट प्लास्टिक न मिलें, इस दौरान जिलाधिकारी ने अल्ट्राटेक के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि डाला नगर पंचायत क्षेत्र में सीएसआर मद से विकास के कार्य भी कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में आर के सिंह क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अधिशासी अधिकारी डाला अमित कुमार सरोज, मधु सूदन जायसवाल अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ओबरा, प्रसम जैन कामर्शियल हेड अल्ट्राटेक, संजीव राजपुत एच आर हेड, बन्ने सिंह प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

आयुष्मान भव: अभियान का हुआ शुभारंभ पात्र लाभार्थियों को राज्य मंत्री ने बाटे आयुष्मान कार्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *