अडाणी समूह के चेयरमैन के जन्मदिन पर एसीसी सीमेंट सलाईबनवा मे रक्तदान शिविर का आयोजन।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में अदानी सीमेंट सलाईबनवा मे एक भब्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीसी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी और ब्लड बैंक सोनभद्र के प्रभारी रबिन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।
https://mediahousepress.com/big-initiative-in-the-interest-of-workers-by-media-house-organization-of-free-health-camp/
शिविर में अदानी सीमेंट के कर्मचारियों, कामगार, अदानी फाऊंडेशन द्वारा संचालित रक्तदान महादान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर मे लगभग 70 लोगों ने रक्तदान किया।
https://mediahousepress.com/सोनभद्र-विश्व-रक्तदाता-द/
रक्तदान शिविर स्वशाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र के सहयोग से आयोजित किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य अदानी डे सेलिब्रेशन के तहत सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना था। रक्तदान महादान करने वाले सभी लोगों को कंपनी द्वारा उपहार प्रदान किया गया उक्त अवसर पर दुर्गा प्रसाद गौतम (एच.आर.हेड), मनोज चौबे (सी.एस.आर.हेड) डॉ ए के गुप्ता (मीडिया हाउस) अधिकारी कर्मचारी, ब्लड डोनेट बैंक के चिकित्सक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

बर्षों से अनुपस्थित/गैरहाजिर चल रहे आरक्षी अरविन्द सिंह हुए बर्खास्त पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *