मुंशी सिंह कॉलेज में बी.एससी माइक्रोबायोलॉजी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी lमुंशी सिंह कॉलेज में बी.एससी माइक्रो- बायोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2025 तक अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।माइक्रोबायोलॉजी एक उभरता हुआ और संभावनाओं से भरपूर क्षेत्र है, जिससे छात्र – छात्राएं चिकित्सा, फार्मेसी, फूड साइंस, कृषि और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी शोध और उद्योग जगत में उत्कृष्ट करियर का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट – brabu.net पर उपलब्ध है । जहाँ इच्छुक उम्मीदवार स्टूडेंट्स कार्नर में जाकर वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं । यह जानकारी मुंशी सिंह महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारती ने दी है ।








