सजायफ्ता काट चुके लोग बालीडीह में खुलेआम बेच रहे हिरोइन और गांजा, युवक ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो के बालीडीह थाना से महज कुछ ही दूरी पर हीरोइन और गांजा बेचने का मामला खुलकर सामने आ रहा है। आरोप के अनुसार 22 वर्षीय आकाश कुमार गुप्ता शिवपुरी मोड़ पेट्रोल पंप बालीडीह का निवासी है। बालीडीह में ही होटल चलाता है उसके होटल के सामने और उसके बगल में खुलेआम हीरोइन और गांजा बेचा जाता है जिससे कई असामाजिक तत्वों का जुटान होते रहता है। इसकी शिकायत पहले भी थाना में की थी जिसके बाद नशीले पदार्थ बेचने वालों के निशाने पर युवक रहा और टारगेट कर समय-समय पर सामाजिक तत्वों द्वारा उसको मारने और उसके होटल को बंद कराने और हड़पने कि साजिश करते रहे। इसी साजिश के तहत जब युवक होटल से अपने घर जा रहा था तो कुछ लोगों के द्वारा जमकर उसकी पिटाई की।

पिडित के भाई विशाल गुप्ता ने बताया कि बालीडीह में लाइन होटल हमारा चलता है और होटल को हड़पने की नियत से कुछ अपराधी प्रवृत्तिक के लोग साजिश करते आ रहे है जो हत्या और कई मामलों में कई बार जेल जा चुके हैं। जो वह लोग खुलेआम हीरोइन और गांजा बेचते हैं। इसको लेकर पहले भी थाना में मामला दर्ज कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। घटना के दिन मेरा भाई होटल से घर आ रहा था तो रास्ते में 15 -20 की संख्या में साजिश के तहत मेरे भाई को रड और डंडा से बुरी तरह पीटा गया जिससे उसका सर से खून बह रहा था और जख्मी हालत में पड़ा था जब अपने भाई को थाना ले गया तो थाना में  मूंशी और कुछ पुलिसवाले थे। पहले से वहां मौजूद संजय तिवारी,धनराज तिवारी और मनोज तिवारी थे। संजय तिवारी वहां भी मारने लगा और गाली गलौज देता रहा। किसी तरह बोकारो जेनरल अस्पताल लाया तो डॉक्टर ने रांची रेफर कर दिया हालात को देखते हुए निजी मेंडिकेंट अस्पताल में भर्ती कराया अभी मेरा भाई आईसीयू में भर्ती है और हालत चिंताजनक है।

और अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और ना ही किसी अपराधी को अब तक गिरफ्तार किया गया हैं। शिवपुरी का रहने वाला एक और युवक प्रवीण कुमार ने भी बालीडीह थाना में नशीले पदार्थ बेचने वही लोगो पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है पत्र में कहां है कि मेरे घर में जबरन घुसकर मेरी प्रेगनेंट बहन और भाभी को घुसकर मारा पीटा गया और सभी को जान से मार देने की धमकी दी गई। पिडित का भाई ने बोकारो विधायक, बोकारो उपायुक्त ,पुलिस महानिरीक्षक और बोकारो एसपी से न्याय करने कि गुहार को लेकर पत्राचार करने की बात कही है। वही बालीडीह पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *