स्टॉक मार्केट में प्रलोभन देने का नाम पर ठगी करने वाले गैंग के तीन ठगों को इंदौर मध्य प्रदेश से बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जालसाजो ने 14 लाख 73 हजार रुपये कि थी ठगी, साइबर अपराध थाना में था मामला दर्ज
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है लोगों को प्रलोभन देकर ठगने वाले गिरोह के तीन लोगों को इंदौर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। मामला 01 दिसंबर 2024 की है। जब एक युवक के मोबाइल पर ठगो द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन किया गया। स्टॉक मार्केट में ट्रैडिंग करने एवं ज्यादा प्रोफिट दिलवाने का प्रलोभन देते हुए फर्जी बैंक खातो के माध्यम से मेटा ट्रेडर 5/ मेटा ट्रेडर 5 प्रो आनलाइन शेयर ट्रेडिंग/स्टॉक मार्किट में पूंजी निवेश कर लाभ अर्जित करने का जालसाजी करते हुए 14 लाख 73 हजार रुपया ठगी कर लिया।  साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज किया गया और काण्ड के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह थाना प्रभारी, साइबर अपराध थाना, बोकारो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम के सदस्यों के द्वारा अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इंदौर मध्यप्रदेश से खाता धारक एवं खाता खरीदार इस काण्ड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त गौरव जुनी उर्फ गौरव पांचाल उर्फ आशीष यादव उर्फ सूरज, निहाल उर्फ निहाल सोनोने , पारस मरमत को इंदौर से गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही/स्वीकारोक्ति पर 14 लाख 33 हजार 80 रुपया कैश, पैसे गिनने कि मशीन, फर्जी स्टॉक मार्केटिंग में लगे लड़के-लड़कियों का डेली हाजरी रजिस्टर, तीन मोबाईल फोन, 16 विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाईसेंस एवं एक RC बुक बरामद किया गया।
गिरफ्तार अपराधी : गौरव जुनी उर्फ गौरव पांचाल उर्फ आशीष यादव उर्फ सूरज उम्र-करीब 23 वर्ष पिता सुनील जुनी पता-08, सुलखाखेडी, इंदिरा नगर थाना मल्हारगंज वर्तमान पता-मकान सं-280 अरिहत
नगर, गोमटगिरी जामुरी रोड हपसी रोड थाना गांधीनगर जिला-इंदौर (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है। निहाल उर्फ निहाल सोनोने, पिता-प्रभाशंकर उर्फ प्रभाकर सोनोने उर्फ प्रभाकर मधुकर सोनोने पता-521, लाला का बगीचा पो- वल्लभनगर जिला-इंदौर वर्तमान पता-भूरी टेकरी थाना-कनाडिया जिला-इंदौर (मध्यप्रदेश) का निवासी है। तथा
पारस मरमत उम्र करीब 23 वर्ष पिता-रमेश मरमत पता-मकान सं-69, अमर टेकरी, तेजाजी मंदिर के पास थाना-तुकोगंज जिला-इंदौर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है।
छापामारी दल में शामिल :  पु०अ०नि० गौरव गोयल (अनुसंधानकर्ता),आ0/565 रितेश कुमार (तकनीकी सहायक)पु०अ०नि० प्रमोद कुमार पंडित, आ0/37 अवध कुमार (तकनीकी सहायक) पु०अ०नि० संत कुमार मेहता, आ0/559 भागीरथ कुमार (तकनीकी सहायक)आ0/448 रमेश वर्मा (तकनीकी सहायक)
आ0/164 बिरसा कच्छप, आ0/230 इंतकाम खान आदि शामिल थे।

सोनभद्र-अंतिम हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू का भव्य राजभिषेक समारोह हुआ सम्पन्न 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *