नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति द्वारा आज ओल्ड ऐज होम में भोजन का वितरण किया गया

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी राँची-धनबाद के क्षेत्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति श्यामनगर भूली बीते कई एक सालों से रक्तदान कर जरूरतमंदों का मदद कर रही है। पिछले रविवार को संस्था द्वारा लालमणि वृद्धा आश्रम में वह रह रहे बुजुर्ग माता पिताओ के बीच भोजन बाटने का कार्य किया। और आज पुनः संस्था द्वारा ओल्ड ऐज होम सबलपुर में बुजुर्ग माता पिताओ के बीच भोजन वितरण का कार्य करेगी। और ये वही माता पिता है जो अपने बच्चों को लाड प्यार से पाला, उनलोगों को सींचा, उन्हें अपनी मोकाम हासिल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी।

अपनी सुख चैन अपनी खुशी सब निछावर कर दिया। और जब वो अपने मोकाम को हासिल कर लिए तो यही माता पिता उन पर बोझ बन गए और आज उनका आश्रय वृद्ध आश्रम हो गया। उनकी सोच देखिए घर मे पालतू जानवर रखने की जगह है पर माता पिता के लिए जगह नही*। संस्था के अध्यक्ष राकेश कांति विस्वास और रोटी बैंक युथ क्लब के अध्यक्ष श्री रवि शेखर दोनों टीम ने यह प्रण लिया है कि धनबाद में उपस्थित दो वृद्धा आश्रम में लगातार अपना योगदान दिया करेंगे । साथ ही वहाँ रह रहे बुजुर्ग माता पिताओ को हर वो मदद किया करेंगे जो उनके नालायक बच्चे नही किया करते। आज का भोजन शादी सालगिरह विशेष है जो श्यामनगर निवासी राजेन्द्र प्रसाद साव जी के तरफ से प्राप्त हुआ है । जिसे संस्था द्वारा ओल्ड ऐज होम में बांटा जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति की ओर से  राजेन्द्र प्रसाद साव जी को तहे दिल से धन्यवाद देती है और उनसे आशा भी रखती है कि वो यूँही संस्था को मदद करते रहे*। आज के इस कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस समिति को शुरू के समय से ही सहयोग कर रहे नीलकमल खवास,सरोज देवी,नीलम शर्मा,मंजू सिंह,रिया दे,अंकित कुमारी,अर्पिता कुमारी,पूर्णिमा विस्वास,सुजॉय सरकार,मिहिर विद,आर.के.वर्मा,प्रदीप कुमार,सोनू कुमार और बिश्वजीत बैनर्जी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

दस साल से पेयजल के लिए जनता कर रही है त्राहिमाम,जनप्रतिनिधि ने नही ली कोई सुध : श्वेता सिंह 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *