सेल के नगर सेवा भवन पदाधिकारी एक आंख में काजल एक आंख में सुरमा लगाना बंद करें,अन्यथा सड़क पर उतरकर विरोध करने को होगें बाध्य : हनुमान दल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : 7 तारीख को सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य विभाग को लेटर दिया था झाड़ू लगाने के लिए लेकिन झाड़ू लगाने वाले नहीं आ रहे हैं वह कह रहे हैं की पर्सनली हम आपके लिए झाड़ू लगाने के लिए नहीं भेज सकते हैं सीजीएम साहब को फोन कर रहे हैं तो वह कह रहे हैं कि वह आपका काम है अगर हमारा ही काम है तो  पैसा क्यों ले रहे हैं यह तो प्राइवेट सेक्टर है नहीं,भारत सरकार का नव रत्नों में से एक रत्न है। सीएसआर फंड से भी बहुत सा काम होता है शहर वासियों के लिए, टीए के पदाधिकारियों द्वारा फोन आता है की स्टेज है उसके पीछे का एरिया पुरा भेकेन्ट रखेगें, वहां दुकान नही लगा सकते है। हर जगह हमलोगो को पोक किया जा रहा है। वही एलआईसी ग्राउण्ड में बोकारो शहर का सेल के इतिहास में पहली बार हुआ है की लाॅ का नियम है की यहां झुला नही लगेगा लेकिन सारे नियमों को ताक पर रख ब्यक्ति विशेष को परमिशन दिया गया है झुला लगाने के लिए ,जबकी वह मीनी ग्राउंड है मीना बाजार के लिए ना की झुला लगाने के लिए,जबकि उस ग्राउंड से 11 हजार बिजली का तार जा रहा है दुसरी तरफ 440 का जा रहा है लेकिन सारे नियमों को ताक पर रख उसको परमिशन दिया गया है। सीधा कहा जाए तो सेल एक आंख में काजल में और एक आंख में सुरमा लगाने का कार्य कर रही है। यह बातें सेक्टर 4 मजदूर मैदान में आयोजित गणेश पुजा पंडाल में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए मंडली आयोजको ने कहा।
बजरंग दल सदस्यों ने कहा की सनातन धर्म का एक विशेष महत्व पूजा है गणेश पुजा, जिसमें प्रथम पूजनीय गणेश भगवान की भव्य मुर्ति,पुजा पंडाल, मेले का आयोजन होता है। जिसमें हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने को आते हैं भव्य आयोजन के इस पूजा में झुला सहित विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगे रहते है जिसमें बाहर से आये हुए अनेको ब्यापारियों द्वारा मेले में विभिन्न प्रकार की दुकाने लगती है। इस भव्य गणेश पुजा मेले में आए हुए  झुलुओ के मालिको के पास खुद का अपना जेनरेटर होता है पंडाल और बाजार के लिए हर साल की तरह डीजी जेनरेटर लगे होते है जिसमें सभी का कनेक्शन यही से होता है लोड इतना हैवी रहता है की बिजली के लाइन से चलने का सवाल ही पैदा नही होता है अगर बिजली से जोड कर लोड दे दिया जाए तो लोड से तार संभवतः ही गल कर गिर जाएगे या फिर लोड बढने के कारण सिटी सेंटर का हाल -बेहाल हो जाएगा। हर साल इसी मजदूर मैदान में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास से पूजा संपन्न होती है कभी किसी भी तरह की कभी कोई परेशानी नही हुई। लेकिन इस बार की गणेश पूजा में बीएसएल के अधिकारियों द्वारा जानबुझकर परेशान करने का काम किया जा रहा है। कभी बिजली के नाम पर तो कभी कुछ और तरह के हथकंडे अपनाकर सनातन धर्म के मनाने जाने वाला प्रथम पूज्यनीय गणेश भगवान की पूजा में खलल डाल पूजा को खराब करने का काम किया जा रहा है। परेशान और तंग करने के लिए तरह -तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है और यह काम बीएसएल के नगर सेवा भवन के पदाधिकारीयों द्वारा किया जा रहा है। बीएसएल के नगर सेवा विभाग अगर अपनी मनमानी पूजा में करना अगर बंद नही करती है तो सभी सदस्य सड़क पर उतरकर विरोध करने और धरने पर बैठने को मजबूर होगें।

खाजो नदी किनारे अवैध शराब बनाने की भट्टी को उत्पाद विभाग ने किया धवस्त , अभियुक्त के खिलाफ किया मामला दर्ज 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *