बेतिया जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने के मामले में होगी कार्रवाई।

साइबर थाना को किया गया सूचित

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, धर्मेन्द्र कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने की सूचना विभिन्न माध्यमों से जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कृत्य को संज्ञान में लेकर साइबर थाना को सूचित कर दिया गया है। इस प्रकार के कृत्य को करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ऐसे तत्वों को सख्त चेतावनी देता है कि इस प्रकार का कृत्य आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा दंडनीय है। साथ ही जिला प्रशासन लोगों से अपील करती है कि इस प्रकार के फ्रेंड रिक्वेस्ट को कदापि एसेप्ट/कन्फर्म नहीं करें। ऐसे झांसों में बिल्कुल भी नहीं आएं। ये साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है।

केसरिया पुलिस ने थाना ने, गुप्त सूचना के आधार पर एक कार मे सवार 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *