झाकोमयू कथारा प्रक्षेत्र का पुनर्गठन, अध्यक्ष बने नरेश मंडल व सचिव इकबाल अहमद

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : कथारा स्थित स्टाफ रिक्रेशन क्लब में मंगलवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयु) कथारा प्रक्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में काफी संख्या में मजदूर शामिल हुए। इसमें खास तौर से यूनियन के जोनल सचिव जयनारायण महतो पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। इस दौरान सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र झाकोमयु का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष नरेश मंडल, उपाध्यक्ष जगदीश लोहार, देवेंद्र यादव, सचिव इकबाल अहमद, संयुक्त सचिव अमित पासवान, मुमताज आलम, काशीलाल तूरी, मो0 नसीम, संगठन सचिव हेमू यादव एवं कोषाध्यक्ष शिवनाथ महतो चुने गए। यूनियन के जोनल सचिव सह पर्यवेक्षक जयनारायण महतो ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारीयों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और संगठन का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयनारायण महतो ने कहा कि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन मजबूती से कार्य कर रही है। मजदूरों को अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना होगा। मजदूरों के किसी भी समस्या को समाधान करने के लिए संगठन साथ में है। कार्यक्रम में देवेंद्र यादव, लालधन मांझी, शंकर पासवान, संजय पासवान समेत कई लोग मौजूद थे।

5वा राष्ट्रीय सीनियर योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *