विस्थापितों की न्याय और मांग को लेकर चेयरमैन से देव शर्मा ने की मुलाकात 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : युवा कॉंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह युवा लायंस फ़ोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष देव शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ चास-बोकारो चंदनकियारी की बेरोज़गारी और विस्थापन की समस्याओं को लेकर कॉंग्रेस के विधायक सह झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के चेयरमैन से मुलाक़ात की , श्री शर्मा ने सबसे पहले उन्हें सदाचार समिति के चेयरमैन बनने पर बधाई दी , साथ ही समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि बोकारों मे एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट के साथ-साथ और भी कई छोटी बड़ी कारख़ाने और संस्था होने के बाद भी बोकारों के स्थानीय युवाओं में बेरोज़गारी चरम पर हैं , यहाँ तक की पढ़े लिखें युवाओं को भी नौकरी नहीं मिल रहीं हैं , हमारा ज़िला लौह नगरी होने के बावजूद , हमारे लोग भुखमरी और बेरोजगारी से ग्रसित हैं , मजबूरन यहाँ के युवा अन्य राज्यो में पलायन कर रहें हैं , जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आयी हैं तब से कारख़ानो मे नौकरियाँ माँगने से उनपर झूठा मुक़दमा करा कर जेल भेज दिया जा रहा हैं , और अब तो नौकरी माँगने पर जान भी मार दिया जा रहा हैं , बोकारो स्टील प्लांट में पदाधिकारियों के आदेशानुसार सीआईएसएफ द्वारा प्रेम महतों को सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया , जिसमे अभी तक किसी की भी  गिरफ़्तारी नहीं होने से हमारे विस्थापित और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल हैं , चास-बोकारों के साथ साथ पूरे ज़िले के स्थानीय युवा त्राही-त्राही कर रहें हैं। श्री शर्मा ने सभापति सह विधायक को बताया कि बोकारों स्टील प्लांट स्वर्गीय इंदिरा गाँधी जी का ही देन हैं , और उन्होंने उस समय सेल प्रबंधन को यह निर्देश दिया था की जब तक बोकारो में यह प्लांट रहेगा इस प्लांट में रोज़गार का पहला अधिकार यहाँ के बिस्थापित और स्थानीय लोगों का होगा , लेकिन रोज़गार तो हैं ही नहीं यहाँ के दर्जनों विस्थापित गाँवों को ना पंचायत में रखा गया हैं ना ही निगम मे , जिससे इन्हें काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है , लेकिन आज केंद्र में भाजपा की सरकार आनें से सभी संस्थानों के प्रबंधन की मनमानीं चरम पर हैं , वो खुल कर गुंडागर्दी कर रहें हैं , उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं हैं। श्री शर्मा ने विधायक से अनुरोध करते हुए कहा कि प्रेम महतों के हत्यारों को फाँसी की सज़ा मिले ताकी आगें से झारखंडी लोगों के ऊपर कोई भी अधिकारी अत्याचार करने से पहले सोचें , उन्होंने कहा की  रामचंद्र सिंह जी एक जमीनी स्तर के बड़े नेता हैं, इनके समिति के चेयरमैन बनने से स्थानीय लोगों और कांग्रेसियों का मनोबल और बढ़ा है।

आद्रा मंडल में "स्वच्छता ही सेवा अभियान-24" के तहत RRR (रीड्यूस, रियूज, रीसायकल) और "आर्ट ऑफ वेस्ट" अभियान का हुआ आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *