कांग्रेस नेता विश्वनाथ साहू लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हुए

Media House Ranchi. लोकहित अधिकार पार्टी पलामु जिलाध्यक्ष सुनील भूईयां की अध्यक्षता में पांकी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुई ! उक्त मौके पर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू , विशिष्ट अतिथि प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने कांग्रेस नेता विश्वनाथ साहू को फूल-माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया !

प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि हमारी पार्टी आम लोगों को उच्च शिक्षा और असाध्य बिमारी का इलाज पूरी तरह निःशुल्क देना चाहती है ! प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने कहा कि वोटरों के वोट से जीतने वाले विधायक और सांसद को आजीवन पेंशन दिया जाता है फिर वोटरों को वोटर पेंशन क्यों नहीं ? एलएपी के वरिष्ठ नेता जयराम पासवान ने कहा कि नाॅन बैंकिंग कम्पनियों के द्वारा ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों को उनका पैसा लौटाने के लिए 30 सितम्बर को महामहिम राज्यपाल महोदय के समक्ष राँची में हमारी पार्टी एक दिवसीय महाधरना देगी !

पार्टी में शामिल होने के बाद विश्वनाथ साहू ने कहा कि यदि पार्टी ने मुझे पांकी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर दिया तो निश्चित रूप से चुनाव लड़ुंगा और जीत भी दर्ज करुंगा ! सम्मेलन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पलामु जिला प्रभारी अशोक कुमार साहू , गढ़वा जिलाध्यक्ष राम भजन गुप्ता , विजय ठाकुर , राजु भूईयां , तालकेश्वर साहू , वचन साव , महेन्द्र प्रसाद समेत कई ने अपने विचार रखें !

अल्पसंख्यक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *