चनपटिया में नाला निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी चनपटिया।. सरकार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पानी का निकासी करने को लिए गली-नली पक्की करण योजना के तहत नाला का निर्माण कराया जा रहा है. घर से निकलने वाले पानी नाला के माध्यम से बाहर निकल सके. वहीं चनपटिया नगर पंचायत वार्ड 06 में नाला का निर्माण नहीं होने से वर्षा और घर से निकलने वाले गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाने के कारण सड़क पर जलजमाव हो गया है. सड़क तालाब में तब्दील हो गया है. जिसके वजह से सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों ने सड़क पर प्रदर्शन किया है.
उस गांव में एक प्राइवेट विद्यालय भी है. जहां रोज सैकड़ों छात्र छात्राएं स्कूल पड़ने जाते हैं और सड़क पर लगे गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं और कुछ बच्चे पानी की वजह से वापस घर लौट जाते हैं. स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्ता ने बताया नगर पंचायत में इस नाली के लिए तो हम बोलते बोलते थक गए है कोई सुनने को तैयार नही है। धरना पे बैठने के बाद बोला गया था इस समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन छः माह बीतने के बाद भी इस समस्या का समाधान नही हुआ। अब वहां के निवासी रोष दिखा रहे है। जबकि इस नाली का टेंडर हुए चार साल हो गया। ग्रामीण ने बताया कि सरकार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पंचायत के सभी गांव में नाला का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इस वार्ड में नाला का निर्माण नहीं होने से गांव एवं स्कूल के छात्र छात्राओं को पानी मे चलकर घर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान व चिंतित है. ग्रामीणों को अब भय सताने लगा है कि कहीं गाव में डायरिया व मलेरिया जैसी बीमारी ने फैल जाए, गांव के लोग बीमारी के चपेट में न आ जाए.

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *