आर्यन महाजन नाट्य परिषद के द्वारा छठ व्रतियों को सूप, दउरा व नारियल वितरण किया गया

मीडिया हाउस 17ता.औरंगाबाद धर्मेन्द्र गुप्ता। शहर के सबसे चर्चित सामाजिक संस्था जो सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले आर्यन महाजन नाट्य परिषद के द्वारा शुक्रवार को छठ महापर्व से पूर्व छठ व्रतियों को सूप, दउरा व नारियल छठ व्रतियों को दिया गया है।
ज्ञात हो की समाज में ऐसे परिवार है जो छठ पूजा करने में असमर्थ रहते हैं,पर उनकी इच्छा छठ मैया के प्रति काफी रहती है और वह करना चाहते हैं, इसी दृष्टिकोण से यह सेवा प्रदान किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत छठ मैया के जयकारों के साथ किया गया।
सर्वप्रथम सबसे पहले औरंगाबाद जिले के सबसे चर्चित समाजसेवी, लोजपा (रा) प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रकाश चंद्रा, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेड क्रॉस चैयरमैन सतीश कुमार सिंह समाजसेवी मुन्ना गुप्ता, लोजपा (रा) जिला संयोजक चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह , वार्ड पार्षद रंजीत शाही, संस्था संरक्षक राहुल राज, अध्यक्ष विक्रम कुमार सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से छठ व्रतियों को सूप, दउरा और नारियल तथा पूजन सामग्री प्रदान किया। जिसके पास सभी लोगों ने सामग्री दिया गया।
डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि छठ मैया की असीम कृपा से कार्यक्रम बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ है ।
छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की
ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना समाज के प्रति एक मिसाल है।
पूजन सामग्री लेने वाली व्रती महिलाओं ने इस सुकृत्य कार्य के लिए सामाजिक संस्था आर्यन महाजन नाट्य परिषद के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से सभी को दीर्घायु होने की कामना करते हुए कही की बीते कई वर्षों से संस्था के द्वारा हमलोगो के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है। छठ पूजा के मौके पर पूजन सामग्री मिल जाने से बढ़ती मंहगाई में काफी सहूलियत मिलती है व्रती महिलाओं ने संस्था के सभी कार्यकर्ताओं के घर परिवार में खुशहाली को लेकर छठी मईया से कामना करते हुए आशीर्वाद भी दी।
इस मौके अभिषेक कुमार सिंह, चिंटू मिश्रा,प्रमोद महाजन ,उमाशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, गुड्डू गुप्ता ,पिंटू शर्मा , नीरज शर्मा, आदर्श कुमार, मिडिया प्रभारी सूरज कुमार ,सुनील कुमार, मुन्ना कुमार ,चंदन कुमार, मनोज चौधरी, ज्ञानदीप कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता ,रवि सिंह, चंदन गुप्ता, संजय कुमार, राज मल्होत्रा , सागर कुमार ,सत्यनारयण कुमार ,रिशु राज संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।