मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले एआई-आधारित निजी विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का किया उद्घाटन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-देश की पहली एआई-ऑग्मेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी निजी विश्वविद्यालय के रूप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद उन्नाव में किया गया। यह विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देगा।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि यह संस्थान न केवल उन्नाव ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए उच्च शिक्षा में बदलाव का वाहक बनेगा। उन्होंने बताया कि यह फ्यूचरिस्टिक कैंपस अत्याधुनिक तकनीक, इंडस्ट्री कोलेबोरेशन और वैश्विक विशेषज्ञता से युक्त है। विश्वविद्यालय में स्थापित एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्टार्टअप एवं एंटरप्रेन्योरशिप केंद्र और गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, केपीएमजी जैसी कंपनियों के साथ एमओयू से विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं नवाचारयुक्त शिक्षा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का यह कैंपस उत्तर प्रदेश की एआई सिटी परियोजना का हिस्सा है, जो प्रदेश को तकनीकी शक्ति केंद्र में बदलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यहाँ से तैयार होने वाली दक्ष मानवशक्ति प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साकार करने में सहायक बनेगी।

प्रभु प्रेमी संघ शिविर में हुआ श्रृंगेरी शंकराचार्य जी का शुभागमन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *