प्रयागराज-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया UPRVJS

डा ए के गुप्ता 5 वर्षो से लगातार कावरियो की सेवा में, विधायक एवं कांवरियों का किया स्वागत।

मीडिया हाउस प्रयागराज-उत्तर प्रदेश रौनियार वैश्य जागृति समिति (UPRVJS) मुख्यालय प्रयागराज द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क, प्रयागराज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात अमर क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन किया गया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के लगभग 100 बच्चों के बीच प्रेम एवं स्नेह के रूप में कॉपी, पेंसिल, चॉकलेट एवं नमकीन का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ने इस आयोजन को और भी सार्थक बना दिया। कार्यक्रम केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भावना को समर्पित एक सार्थक प्रयास रहा।

UPRVJS परिवार की ओर से उन सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों, अतिथियों, समाजबंधुओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।विशेष रूप से उन सभी लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने दूर-दराज़ के विभिन्न शहरों से उपस्थित होकर रौनियार वैश्य समाज की एकता और संगठनात्मक भावना को मजबूती प्रदान की।

राज्य मंत्री संजीव गोड ने बेलहत्थी स्थित बौद्ध विहार का निरीक्षण कर बोधि बृक्ष लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *