खेलो झारखंड गोमिया प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : खेलो झारखंड 2025-26 के तहत गोमिया प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को लोयोला स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एथलेटिक्स से लेकर कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल समेत अन्य इवेंटो में अपने रोमांचक प्रदर्शन दिखाया। निर्णायक की भूमिका रीतलाल महतो, जुनेश राम मांझी, फुलेश्वर मांझी, राजकुमार महतो ने निभाया। एथलेटिक्स में मध्य विद्यालय कर्माटांड़ के सागर करमाली ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में गोमिया हाई स्कूल के सूरज यादव और सरवन कुमार किस्कू ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्लस टू गोमिया हाई स्कूल विजेता बना। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोमिया विजेता बनी। विभिन्न स्पर्धाओं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं: 100 मीटर दौड़ अंडर-14 सागर करमाली (प्रथम), सुजीत टुडू (द्वितीय), शेखर यादव (तृतीय), अंडर-17 अमित कुमार किस्कू (प्रथम), सूरज यादव (द्वितीय), आनंद मुर्मू (तृतीय), अंडर-19 सरवन कुमार किस्कू (प्रथम), कृष्ण टुडू (द्वितीय), विश्वनाथ मिस्त्री (तृतीय) 200 मीटर दौड़ में अंडर-14 सागर करमाली प्रीतम कुमार, सुजीत टुंडू, अंडर-17 सूरज यादव, अमृत कुमार किस्कू, हरिश्चंद्र टुडू, अंडर-19 सरवन कुमार किस्कू, सुशील सोरेन, रोशन करमाली क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ की दौड़ में अंडर-14 सागर करमाली, सुनील किस्कू, अंकित कुमार, अंडर-17 संतोष टुडू, सूरज यादव, अजीत कुमार, अंडर-19 नितेश कुमार, अशोक महतो, दीपक महतो प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद और उंची कूद में भी दिखी प्रतिस्पर्धा लम्बी कूद (अंडर-14) रंजीत भोक्ता, इशांत कुमार, संतोष महतो, लम्बी कूद (अंडर-17) जोगिंदर कुमार, सतीश हेंब्रम, अजीत महतो, उंची कूद (अंडर-19) कृष्ण महतो, रोशन करमाली, रितेश कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। गोमिया हाई स्कूल का वॉलीबॉल (अंडर-19) टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग द्वितीय और लोयोला स्कूल तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी स्पर्धा में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों श्रेणियों में गोमिया हाई स्कूल की टीमों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो और जिप सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को प्रशस्ति पत्र व सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया। मौके पर बीपीओ इकबाल अतहर वारसी, बीआरपी सुभाष चंद्र महतो, लेखपाल अविनाश कुमार सिंह, गौरी शंकर प्रजापति, शिक्षिका रश्मि जैन, खेल शिक्षक बृहस्पति महतो, मनोज कुमार खास तौर से उपस्थित थे।










