फाइनल मैच में तुलबुल साइड बस्ती ने एसवाईसी सियारी को 1-0 गोल से हराया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : स्वांग स्थित नेहरू हाई स्कूल के ग्राउंड में बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को तुलबुल साइड बस्ती बनाम एसवाईसी सियारी के बीच खेला गया। काफी संघर्ष पूर्ण मुकाबले के बाद तुलबुल 1-0 गोल से जीत हासिल किया। इस दौरान ग्राउंड में दर्शकों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से सियारी के मोना मरांडी और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से तुलबुल के निखिल को नवाजा गया। मंच संचालन विशाल चौहान ने किया। फाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका विनोद तिवारी, कजरा मुर्मू, कृष्ण हांसदा, चंदन कुमार व उद्घोषक की भूमिका लक्ष्मण कुमार ने निभाया। मौके पर चितरंजन साव ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का मुख्य कारण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। अन्य विधानसभा क्षेत्र के अपेक्षा गोमिया विधानसभा क्षेत्र खेलकूद, विकास और रोजगार के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है। मैच को सफल बनाने में सोनू कुमार, राहुल पासवान, निखिल अग्रवाल, सूरज गुप्ता, बिट्टू कुमार, संजय पासवान, अमन पासवान, प्रताप पासवान, चट्टान सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *