पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा विष्णु चरण चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी आकाश प्रियदर्शी गया जी: जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कुमार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह 230 गया जी विधान सभा के जनसेवक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा अंग वस्त्र, विष्णु चरण चिन्ह और फूलों का बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष आयोजित की गई!
वही इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कहा की गया जी जैसे महत्वपूर्ण जिले में जब से आनंद कुमार ने बरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला है, तब से जिले में अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली है ,चाहे संगठित अपराध हो या सामान्य घटनाएं, सभी पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम आनंद कुमार जी के नेतृत्व में लगातार हो रहा है।उनकी प्रशासनिक सख्ती, तत्परता एवं जनता के प्रति जवाबदेही ने पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास का माहौल बनाया है।
आगे श्री मिश्रा ने कहा की ऐसे कुशल और कर्मठ अधिकारी को सम्मानित करने का अवसर पाकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। मौके पर भाजपा नेता संतोष ठाकुर ,अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद आदी मौजुद रहे !

मोटरसाइकिल लगाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों के घरवालों ने आपस में मारपीट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *