स्व: तुलसी महतो मेमोरियल डे नाईट फुटबॉल प्रतियोगिता का चित्रगुप्त महतो ने फुटबॉल को कीक मारकर उद्घाटन किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड के चुटे पिपराबाद में स्व तुलसी महतो मेमोरियल डे नाईट फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने फुटबॉल को कीक मार कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि अनुशासन, एकता और स्वस्थ समाज निर्माण का माध्यम भी है। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार करने के साथ ही उन्हें सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं। झामुमो नेता चित्र गुप्त महतो ने महुआटांड़ केवट टोला 100 केबीए व चुटे में 63 के वीए के विधुत ट्रान्सफार्मर का उदघाटन किया । इस मौके पर घनश्याम महतो , अजय रविदास, उमेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

नीतीश जोहार कार्यक्रम को लेकर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने बोकारो में की बैठक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *