जानसठ में बनेगा महर्षि कश्यप स्मारक, योगी सरकार ने दी 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-योगी सरकार ने मुज़फ़्फ़रनगर जनपद को बड़ा तोहफ़ा देते हुए मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा जानसठ में भगवान महर्षि कश्यप का भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रस्ताव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिस पर सरकार ने सहमति जताते हुए बजट जारी कर दिया है।

धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय
जानसठ क्षेत्र पहले से ही धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष पहचान रखता है। महर्षि कश्यप स्मारक के निर्माण से यह स्थान न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्यटन की गतिविधियों से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार व व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे।

प्रदेश सरकार का यह निर्णय पिछड़े वर्ग और समाज की भावनाओं को सम्मान देने वाला कदम माना जा रहा है। स्मारक का निर्माण केवल एक संरचना न होकर सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित होगा। इससे आने वाली पीढ़ियाँ महर्षि कश्यप के आदर्शों, उनके जीवन दर्शन और समाज सुधार की परंपरा से प्रेरणा प्राप्त करेंगी।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मैं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मेरे प्रस्ताव को स्वीकार कर महर्षि कश्यप स्मारक की स्थापना हेतु 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री की यह संवेदनशीलता समाज के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर लिए गए उनके निर्णयों को दर्शाती है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकला तिरंगा बाइक यात्रा

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन से यह योजना मूर्त रूप ले रही है। पूर्व में भी यह परियोजना पर्यटन विभाग की सूची में दर्ज की जा चुकी थी और अब इसे जानसठ के शिव मंदिर के समीप विकसित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्मारक के निर्माण के बाद जानसठ न केवल धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी विकास का सेतु सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *