विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आलेख्य मतदाता सूची को लेकर 17 नवम्बर को होगी बैठक

Media Houseसोनभद्र-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराए जाने के संबंध में 17 नवम्बर, 2026 को बैठक आयोजित की जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 नवम्बर, 2026 को मध्याह्न 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित होगी। बैठक में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों से निर्धारित तिथि एवं समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि निर्वाचक नामावली से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जा सके।









