विद्यालय खुलते ही सिठमरा विद्यालय में आकर गिरा मोर प्रधानाध्यापक ने पर्यावरण मित्र नवीन को सौंपा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.कानपुर देहात। कालीन बेला में प्राथमिक विद्यालय सिठमरा का ताला खोलते समय राष्ट्रीय पक्षी मोर विद्यालय कैंपस के अंदर आकर गिर पड़ा इस पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद राजपूत ने पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित को सूचित किया जब तक नवीन कुमार दीक्षित मोर को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाने के लिए पहुंच पाते इससे पूर्व ही राष्ट्रीय पक्षी ने इस संसार को हमेशा के लिए छोड़ दिया। इस राष्ट्रीय पक्षी को राष्ट्रीय सम्मान देते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने राष्ट्रीय झंडे में ससम्मान अपने गोद में प्राप्त किया और बच्चों को बताया कि मोर सर्वाहारी कृषक मित्र मौसम विज्ञानी पक्षी है इसकी 3 प्रजातियां पाई जाती है जिसमें सबसे सुंदर राष्ट्रीय पक्षी मोर हमारे देश का है इसे 22 मई 1956 को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट में इसके पंख को लगाते थे एवं कार्तिकेय भगवान ने अपने वाहन के रूप में इसे स्वीकार किया है इस राष्ट्रीय पक्षी को पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रधान प्रतिमा देवी के पति नरेंद्र कुमार को ससम्मान सौंप दिया जिसे डेरापुर के वन क्षेत्राधिकारी देवदत्त पाल ने अपना वन कर्मचारी भेज कर मंगा लिया।

ट्रैफिक प्लान तैयार-मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *