बैरगनिया थाना में एसपी अमित रंजन के नेतृत्व में लगा जनता दरबार , कुल 13 पहुचे.

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बैरगनिया: स्थानीय थाना परिसर में शनिवार की शाम आरक्षी अधीक्षक अमित रंजन के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सरकार के निर्देश पर बैरगनिया थाना में आयोजित इस जनता दरबार में एसपी ने पहली बार सीधे यहां जनता की समस्याओं को सुना। एसपी अमित रंजन ने जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई की। इनमें से अधिकांश मामले जमीन संबंधी विवादों से जुड़े थे, जिसमें हत्या सहित कुछ पारिवारिक विवाद भी थे। एसपी ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर उमाशंकर रजक को निर्देश दिया कि वे जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा अंचलाधिकारी के सहयोग से कराएं। अन्य मामलों के समाधान के लिए भी विभिन्न पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एक छात्रा से संबंधित मामले की जांच का निर्देश एसपी अमित रंजन ने वहां उपस्थित एसआई सोनम कुमारी को दी। आरक्षी अधीक्षक के थाना पहुंचते ही नियमानुकूल गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई। जनता दरबार में हां बताइए तो जमीन से जुड़े 08, मोबाइल चोरी से जुड़े 03, पारिवारिक मामले 01, हत्या से संबंधित – 01 मामले को एसपी ने बारीकी से देखा तथा निपटारा करने का आदेश दिया। जनता दरबार में पहुंचे गौरीशंकर महतो, रानी देवी, गोपाल कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, मु.दुलारी देवी, तालुमन नेशा सहित कुल 13 लोगों ने अपने-अपने मामले सपा के समक्ष रखा। इस जनता दरबार के मौके पर थानाध्यक्ष सहित अ.नि. बंटी कुमार, स.अ.नि. बलराम प्रसाद, दिनेश पासवान,पीटीसी सत्येंद्र कुमार सिंह , आशिष रंजन सहित थाने के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।








