77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के महादलित टोलों में हुआ झंडोत्तोलन

जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सहित वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ झंडोत्तोलन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिले के विभिन्न महादलित बस्तियों में चिह्नित स्थानों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह की उपस्थिति में वरबत लच्छू, वरबत सेना स्थित महादलित बस्ती में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री प्रमोद राम के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। साथ ही सरकार के द्वारा किए गए कार्यों एवं संकल्पों को संदेश के रूप में पढ़ा गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों को जिला पदाधिकारी ने गणतन्त्र दिवस की शुभकामना देते हुए सरकार द्वारा वंचित वर्ग के हित में चलायी जा रही योजनाओं और उसके क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया।
इसी क्रम में में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन की उपस्थिति में गंज न. 2 स्थित महादलित टोले में अनिल राम के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा बच्चों के बीच में कॉपी-कलम का वितरण भी किया गया। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा राजकीय आदर्श विपिन मध्य विद्यालय, बेतिया में जाकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
महादलित बस्तियों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, बेतिया श्री शौर्य सुमन, बेतिया नगर निगम के आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) कुमार रवींद्र, अपर समाहर्ता- सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने अलग-अलग चिह्नित स्थानों पर उपस्थित होकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संपन्न करवाया।

SP से लेकर पूरा पुलिस महकमा उरता सड़क पर, सभी बैंकों में चलाया सघन जांच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *