दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो चीफ की मां फूलझरी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी। दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो चीफ शंकुतला कुमारी सिंह एवं हेमेंद्र कुमार सिंह की माता रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा निवासी 82 वर्षीय फूलझरी देवी का निधन बुधवार को हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। दिवंगत फूलझरी देवी के अंतिम दर्शन एवं शोक संवेदना प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार के आवास पर पहुंच रहे हैं। उनके मिलनसार स्वभाव, सरलता और कुशल व्यवहार को याद करते हुए स्थानीय लोगों की आंखें नम थी। लोगों ने बताया कि वे हमेशा स्नेहपूर्ण व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक वैधनाथ प्रसाद, अनिल राम, गायत्री देवी, सुनील कुमार पिंटू, विधान पार्षद रेखा कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुशवाहा, राजद जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा, अर्जुन राय, पूर्व विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा, महिला राजद जिलाध्यक्ष इंद्राणी राय, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष भारती देवी, डॉ. मनोज, डॉ. सुबोध कुमार महतो सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक गणमान्य शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
फाइल फोटो- फुलझड़ी देवी









