निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित,सुसज्जित और संरक्षित करना मेरी प्राथमिकता:गरिमा

नगर के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य के नगर निगम की 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर महापौर ने किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चंपारण के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने की दिशा में पश्चिम Ijचंपारण जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक “शहीद स्मारक” के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को नगर निगम बोर्ड की योजना के अनुसार 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर पूरी कर ली गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया दल-बल के साथ स्थल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,संरचना की मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्षों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण उपरांत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित, सुसज्जित और संरक्षित रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पूर्वजों की स्मृति का प्रतीक है, जिसका सम्मान और संरक्षण हम सभी का दायित्व है।
महापौर ने जानकारी दी कि शहीद स्मारक को पूज्य स्थल के रूप में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अब इसकी घेराबंदी कर दी गई है, ताकि स्मारक परिसर में चप्पल-जूते पहनकर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही स्मारक परिसर में ग्रेनाइट का प्रयोग कर आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर छतरी का निर्माण तथा उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण योजना पर कुल 14.61 लाख रुपये की लागत आई है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे एक बार अवश्य शहीद स्मारक आएं, इसके ऐतिहासिक महत्व को जानें और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और ऐतिहासिक चेतना को मजबूती मिलेगी।

बाढ़ से हर साल सैकड़ों किलोमीटर सड़कों को नुकसान,इनकी मरम्मत में हर वर्ष औसतन 400 करोड़ खर्च हो रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *