गर्मी एवं लू से बचाव हेतु गो आश्रय स्थलों में स्वच्छ पेयजल, चारा तथा त्रिपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएँ की जाए

मीडिया हाउस लखनऊ- उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष मंे प्रदेश के गौ आश्रय स्थलों में निराश्रित गोवंश के भरण पोषण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि रबी फसल की कटाई के दृष्टिगत पशुओं के लिए वर्ष पर्यन्त भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी जनपदों में 25 मार्च, 2026 तक भूसे से संबंधित टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि आगामी ग्रीष्मऋतु में गर्मी एवं लू से बचाव हेतु गो आश्रय स्थलों में स्वच्छ पेयजल, चारा तथा त्रिपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाये।

पशुधन मंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न योजनाओं में बजट आंवटन तथा वित्तीय स्वीकृतियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है अतः आंवटित बजट के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृतियों को समय से निर्गत कराकर धनराशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाये। किसी भी मद का बजट सरेंडर न होने पाए। योजनाओं हेतु आवंटित बजट के व्यय में लापरवाही व उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिये कि प्रदेश में नस्ल सुधार एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम तथा बकरी पालन जैसी लाभार्थी परक योजनाओं की प्रगति में प्रभावी कदम उठाये जाये। पशुचिकित्साधिकारी गौ आश्रयस्थल पर जाकर गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं औषधि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिन गौ आश्रय स्थलों में अव्यवस्था या गौवंश की देखभाल संबंधी कोई भी शिकायत संज्ञान में आए वहां तत्काल सुधार किया जाए।  धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए गौ संरक्षण केंद्रों की स्थापना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए और निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाए।

भव्य कांवड़ यात्रा-चोपन घाट पर चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम

बैठक में पशुधन विभाग के अपर मुख्य सचिव  मुकेश मेश्राम ने मंत्री जी को विभाग की योजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया और आश्वस्त किया कि उनसे प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव पशुधन द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में 469 वृहद गो संरक्षण केन्द्रों का निर्माण पूर्ण हो गया है तथा 30 केन्द्रों का लोकार्पण प्रस्तावित है। पशुधन मंत्री जी द्वारा निर्माणाधीन 130 केन्द्रों का 15 मई, 2026 तक शत प्रतिशत निर्माण पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
बैठक मंे पीसीडीएफ के एमडी  वैभव श्रीवास्तव, डा० मेमपाल सिंह, निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन, डा० राजेन्द्र प्रसाद, निदेशक, रोग नियन्त्रण एवं प्रक्षेत्र तथा डा० पी०के० सिंह, सी०ई०ओ०, यू०पी०एल०डी०बी० सहित अन्य योजनाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *