नप क्षेत्र में अवैध व अनियमितता के साथ हो रहे नाली निमार्ण पर, डीएम से शिकायत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.बैरगनिया। नप क्षेत्र वार्ड नंबर 9, अशोगी निवासी व नपं के पूर्व अध्यक्ष वीणा देवी के पुत्र राकेश कुमार ने वर्तमान सभापति व कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध डीएम सीतामढ़ी, प्रमंडलीय आयुक्त, मुजफ्फरपुर, प्रधान सचिव नगर विकास पटना को आवेदन देकर शिकायत करते हुए कहा कि विभागीय नियमों एवं निर्देशों को ताक पर रखकर नप क्षेत्र बैरगनिया में नाली निर्माण कराया जा रहा। बरसात के दिनों में नाली के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है तथा निर्माण कार्य निम्न स्तरीय हो रहा है। आगे श्री कुमार ने लिखा है नगर विकास एवं आवास विभाग के ज्ञापांक 3557 दिनांक 20.11.21 के दिशा-निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए नाली निर्माण में 6 एमएम छड़ का प्रयोग किया जा रहा है। सभापति व कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि दोनों लोगों की मिलीभगत से बड़ी मात्रा में विकास मद‌ की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। श्री कुमार ने डीएम से गुहार लगाई है कि इसकी जांच कराई जाए। नाली निर्माण के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी से पूछने पर बताया गया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, पूर्व नपं अध्यक्ष मो. बशीर अंसारी द्वारा बताया गया कि नप क्षेत्र में हो रहे कार्य में घोर अनियमितता का दौर कायम है।

वार्ड पांच के पक्की फुलवारी मुहल्ले में गंदे पानी के जमाव का पंपिंग सेट से निकासी कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं नगर निगम की महापौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *