पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.सीतामढ़ी(बिहार)। सीतामढ़ी जिले के आरक्षी अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला इधर से उधर किया है। श्री तिवारी ने बैरगनिया के थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा को बेला व बेला के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह को बैरगनिया में तबादला किया है।उन्होंने सोनबरसा के पुअनि अमिता सिंह को परिहार का थानाध्यक्ष बनाया है तो रुन्नीसैदपुर के पुअनि रॉकी कुमार को गाढ़ा का थानाध्यक्ष बनाया है।सीतामढ़ी महिला थाना के थानाध्यक्ष रेखा सिन्हा को अंचल निरीक्षक,पुपरी,प्रभारी जिला अधिसूचना इकाई के पुनि नवलेश कुमार आजाद को प्रभारी कोर्ट सुरक्षा,रुन्नीसैदपुर के थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव को प्रभारी डीआईयू शाखा,प्रभारी कोर्ट सुरक्षा पुनि राकेश कुमार को सह थानाध्यक्ष रुन्नीसैदपुर, अंचल निरीक्षक पुपरी के पुनि सत्येंद्र कुमार को अंचल निरीक्षक बेलसंड,बेलसंड थाना के पुअनि संध्या रानी को थानाध्यक्ष महिला थाना,थानाध्यक्ष परिहार मोसिर अली को डीआईयू शाखा,डुमरा थाना के पुअनि सुनीता को थानाध्यक्ष परसौनी थाना बनाया है।एसपी श्री झा ने परसौनी थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह को थानाध्यक्ष सोनबरसा,थानाध्यक्ष एससी/एसटी शंकर कुमार पासवान को अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई,सीतामढ़ी,अपर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार को सीतामढ़ी एससी/एसटी थानाध्यक्ष,मेहसौल ओपी के पुअनि मंजर अहमद खां को थानाध्यक्ष बोखरा,सोनबरसा थाना(प्रभारी भुतही पिकेट)के पुअनि कुमार प्रभाकर को थानाध्यक्ष भुतही थाना का बनाया है।

मंत्री मोतीलाल ने अपने विधानसभा अंतर्गत बैरगनिया के ग्रामीण मंडल भाजपा कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *