मीडिया हाउस द्वारा श्रमिकों के हित में बड़ी पहल, भब्य निःशुल्क के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हो-डा ए के गुप्ता

मेडिकल कैंप के आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई-भूपेश चौबे,सदर विधायक

खनन क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगातार होना चाहिए-अजय सिंह, अध्यक्ष
– खनन क्षेत्र के सभी श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड अनिवार्य है-अभिषेक सिंह, सचिव
– सेहत के लिए रक्तदान महादान, अवश्य करना चाहिए-पियूष शुक्ला,एडमिन हेड 
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी डाला (सोनभद्र) रामलीला मैदान डाला बाजार में मीडिया एवं सामाजिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली अग्रणी सस्था मीडिया हाउस द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (मेडिकल कैंप) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित मेडिकल कैंप में लगभग 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच, दवा, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही लोगों द्वारा रक्तदान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि क्रशर एशोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह, अल्ट्राटेक एडमिन हेड पियूष शुक्ला, क्रशर यूनियन सचिव अभिषेक सिंह पिंकू ने मेडिकल कैंप का निरीक्षण कर अपने स्वस्थ्य की स्वयं जांच कराया।
श्री चौबे ने कहा कि मीडिया हाउस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से बड़े पैमाने पर लोग लाभांवित हुए हैं और हो भी रहे हैं आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई। डा ए के गुप्ता की बडी पहल है कि इस तरह का मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सोनभद्र जनपद आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है डाला खनन क्षेत्र समेत घनी आबादी है, प्रदूषण की समस्या है इसको ध्यान में रखते हुए कैंप का होते रहना आवश्यक है स्वास्थ्य व्यवस्था मे अत्यधिक सुधार हुआ है, प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज बीजेपी सरकार में ही हो पाया है। जानलेवा महंगी दवाएं मुफ्त मिलने लगी है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कैंप का होना महत्वपूर्ण है। श्री चौबे ने कैंप में उपस्थित डॉक्टरों, मेडिकल टीमों, कर्मचारीयों, समाजसेवियों, व्यवसाईयों, वॉलिंटियर्स (युवा टीम) को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि क्रशर एशोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कैंप में इतना बड़ा सुविधा मिलना बड़ी बात है मेडिकल कैम्प से बहुत लोगों को राहत मिलती है, लोगों का ई-श्रम कार्ड आयुष्मान कार्ड बनाने की भी सुविधा है इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए, इसके लिए सभी खनन व्यवसाईयों को आगे आना चाहिए, यूनियन का हमेशा सहयोग रहेगा, संस्था के सहयोग से हर तीन महीने में एक कैंप को लगाया जाने का प्रयास किया जाएगा।
मीडिया हाउस संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष डा ए के गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ रहेंगे तभी आप निरोग रहेंगे, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मेडिकल कैंप में सम्पूर्ण टीकाकरण, मलेरिया, शुगर, टीवी, कुष्ठ, डेगूं, स्किन लोग, आखों की जांच की जांच हेतु दंत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, कुष्ठ रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरण के साथ साथ मजदूरों के लिए ई-श्रम कार्ड आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।
संस्था द्वारा पूर्व में भी कई बार मेडिकल कैम्प का भव्य आयोजन किया गया है, रक्तदान महादान-अभियान के तहत दर्जनों से अधिक लोगों ने ब्लड डोनेट भी किया कार्यक्रम म लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान भी किया। इस मेडिकल कैंप के आयोजन की रिपोर्ट जिला प्रशासन खनन विभाग के माध्यम से शासन एवं मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
इस अवसर पर चोपन सामुदायिक अधिक्षक डा सुभाष चंद्रा, डा हिमांशु यादव, डा तान्या आनद, डॉ नंदकुमार, डॉ शिव कुमार यादव, डॉ पीयूष सत्यम, डा प्रखर केसरी, डॉ रविंद्र प्रसाद, डा ममता मोर्य, क्रशर एशोसिएशन सचिव अभिषेक सिंह पिंकू, प्रदुमन राय, चंद्रभान राय, हनुमान सिंह, मिथिलेश अग्रहरि, शुभम गोयल, छोटू गोयल, सनोज तिवारी, मुकेश जैन, ओम प्रकाश तिवारी, अखिलेश पाण्डेय,श्री प्रकाश द्विवेदी, राजवंश चौबे, नीरज पाठक, जगदीश तिवारी, कृपा शंकर पांडेय, संदीप सिंह पटेल, राम सहाई रौनियार, संजय गुप्ता, सर्वेश पटेल, अंशु पटेल, गोविंद भारद्वाज, दिव्यांश गुप्ता, सुनीता देवी, सुमन देवी, सुधा देवी, अनुप्रिया, सुहानी, निकिता, दीपशिखा, तबस्सुम बानो, शबनम बानो, उम्मी रिजवाना आदि समाजसेवी पत्रकारगण मौजूद रहे।
https://mediahousepress.com/an-important-meeting-was-held-with-the-office-bearers-of-crusher-owners-association/

उ.प्र. टाइकवांडो के अध्यक्ष बने रविकांत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *