धान खरीद 2026-27: किसानों की फार्मर आईडी एवं भूमि विवरण का पंजीकरण अनिवार्य, जनपद में 86 क्रय केंद्रों को मिली स्वीकृति

Media House सोनभद्र- जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान खरीद व्यवस्था के तहत जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी हुई है, उसमें उल्लिखित सभी भूमियों का विवरण पंजीकरण में जोड़ा जाएगा। ऐसी भूमि, जिसमें क्रॉप सर्वे के माध्यम से कोई फसल प्राप्त नहीं होती है, उसके संबंध में किसान को स्वयं फसल चुनने का विकल्प दिया गया है। तदनुसार किसान द्वारा भरे गए फसल के विवरण को सत्यापित मान लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसान द्वारा क्रॉप सर्वे से प्राप्त फसल और किसान द्वारा स्वयं भरी गई फसल के विवरण में भिन्नता पाई जाती है, तो ऐसे प्रकरणों में वर्तमान व्यवस्था के अनुसार संबंधित अधिकारी के लॉग-इन पर सत्यापन हेतु भेजा जाएगा। यह व्यवस्था पूर्व में कराए गए पंजीकरण एवं वर्तमान में कराए जा रहे पंजीकरण पर समान रूप से लागू होगी।

यदि फार्मर आईडी में किसान की सभी भूमियों का उल्लेख नहीं है, तो किसान https://upfr.agristack.gov.in पर शेष भूमि को जोड़ने के उपरांत ही पंजीकरण लॉक कराएं। जिन किसान भाइयों की फार्मर आईडी अभी नहीं बनी है, वे पूर्व की व्यवस्था के अनुसार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापन के उपरांत ही ऐसे किसानों से धान खरीद संभव हो सकेगी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2026-27 के लिए शासन स्तर से जनपद सोनभद्र को 1,25,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद में अब तक 1,579 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है, जिसके सापेक्ष 761 किसानों का सत्यापन भी पूर्ण हो चुका है।

नालसा बीर परिवार सहायता योजना 2025 के अन्तर्गत् भूतपूर्व सैनिकों के परिवार को कानूनी सहायता के सम्बन्ध में की गयी बैठक,

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 86 धान क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया जा चुका है। इनमें खाद्य विभाग के 46, पीसीएफ के 34, भारतीय खाद्य निगम के 02 एवं मंडी समिति के 04 क्रय केंद्र शामिल हैं।

धान खरीद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए खाद्य एवं रसद विभाग का टोल फ्री नंबर 18001800150 तथा विभागीय कंट्रोल रूम जो कि अधोहस्ताक्षरी है स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त किसान निम्नलिखित अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं—

1. कन्हैया लाल – मोबाइल नंबर: 8707584948
2. गौरव श्रीवास्तव – मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर: 8423740554

संपर्क का समय प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक तथा अपराह्न 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपनी फार्मर आईडी, भूमि विवरण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया समय से पूर्ण कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *