St. Xavier’s College, Ranchi में “Living with AI” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी रांची-St. Xavier’s College, Ranchi में “Living with AI” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं Xavier’s TechByte Society द्वारा Prayog India, Ranchi तथा IQAC, St. Xavier’s College के सहयोग से किया गया। इस आयोजन में लगभग 300 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर. रोबर्ट प्रदीप कुजूर द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) और रोबोटिक्स के वास्तविक जीवन में बढ़ते उपयोगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज AI स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और संचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।

कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. स्वराट चौधरी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम आज के युग में AI के साथ जी रहे हैं और यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को सीखने और अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. कमलदीप ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं इसकी Vision और Mission को स्पष्ट करते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला में Prayog India, Ranchi से आए तीन विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों ने AI एवं रोबोटिक्स के उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को आधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली और उनके अनुप्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को उपकरणों के साथ प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी मिला, जिससे उनकी रुचि और समझ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

साड़म में राज्य स्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप-प्राचार्य फादर अजय मिंज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. बी.के. सिन्हा, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. धीरज, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमित रॉय, IQAC समन्वयक डॉ. शिव कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा,विनय पांडे, विजय शर्मा, डॉ. संतोष किरो,डॉ. प्रिया श्रीवास्तव,डॉ. सौम्या सिन्हा, डॉ राम मुर्मू, डॉ श्रेया पांडे, प्रो. आशुतोष, डॉ. राकेश राजा, प्रो. रितेश कुमार, प्रो. गुरप्रीत सिंह, अनिरुद्ध, रिपुंजय सिंह, मौली, फिरोज, प्रभात, कोमल सहित अन्य संकाय सदस्य शामिल थे।

कार्यशाला के अंत में सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सूर्यनारायण द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और यह कार्यशाला छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई। इस सफल आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में St. Xavier’s College, Ranchi निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *