काफी मशक्कत के बाद एक महिला के गर्भाशय से 20 किलो का निकाला गया ट्यूमर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता.बेतिया स्थित उज्जैन टोला सेंट्रल वेलफेयर अस्पताल में लौरिया के सुभाष यादव की पत्नी अंगूरी देवी के गर्भाशय से 20 किलो का टयूमर्स निकल गया। ट्यूमर को 2 डॉक्टर की टीम डॉक्टर एस रहमान और डॉक्टर नूर हसन एवं एक अस्सिटेंस समेत चार लोगों ने करीब 2 घंटे की सर्जरी में सफलतापूर्वक निकाल। सेंट्रल वेलफेयर अस्पताल के डायरेक्टर सह चिकित्सक डॉक्टर मुजीबुर्रहमान ने बताया कि महिला का गर्भाशय पूरी तरह से सुरक्षित है अगर समय से ऑपरेशन नहीं होता तो यह ट्यूमर कभी भी अंदर फट सकता था और संक्रमण के कारण महिला की जान भी जा सकती थी। लेकिन ऑपरेशन के बाद हम लोग सुरक्षित रिकवरी कर चुके हैं। वहीं अस्पताल के कंपाउंडर अखिलेश कुमार ने बताया कि 20 किलो का ट्यूमर की वजह से महिला की शरीर में काफी बेचैनी था लेकिन अस्पताल के सभी टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित महिला को रिकवरी कर चुके हैं। मौके पर खुर्शीद आलम, आजाद आलम, मुन्ना मौजूद थे।

राधा कृष्ण सिकरिया बी. एड़ कॉलेज में फहराया गया झंडा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *