बेतिया अनुमंडल अंतर्गत सभी सीओ, आरओ, राजस्व कर्मचारी, अमीनों की समीक्षात्मक बैठक प्रखंड सभागार, बैरिया में सम्पन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता.बेतिया। प्रखंड सभागार, बैरिया में आज राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा बेतिया अनुमंडल अंतर्गत योगापट्टी, मझौलिया, नौतन, बेतिया, चनपटिया एवं बेतिया अंचल द्वारा किये जा रहे कार्यों की हल्कावार समीक्षा की गयी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, डीसीएलआर, बेतिया, विरेन्द्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, श्रीमती बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित संबंधित अंचल के सीओ, आरओ, राजस्व कर्मचारी, अमीन आदि उपस्थित रहे। बैठक में अभियान बसेरा फेज 01 एवं 02, ऑनलाईन म्यूटेशन, भूमि हस्तांतरण, मुख्यमंत्री/जिलाधिकारी जनता दरबार, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, परिमार्जन, आरओआर, अतिक्रमण, सीडब्ल्यूजेसी, सरजमीनी सेवाएं, सैरात, खास महल, राजस्व कर्मी एप, अपर समाहर्ता न्यायालय, डाटा केन्द्र-सह-आधुनिक अभिलेखागार आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी एवं कर्मी नई ऊर्जा, लगन, निष्ठा एवं टीम वर्क के साथ ससमय पारदर्शी तरीके से विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए राजस्व कार्यों को निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा वहीं लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बरतने वालों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी एवं आरओ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे तथा कर्मियों पर नजर बनाकर रखेंगे, बिचौलिए कार्यालय पर हावी नहीं हों।राजस्व कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ख्याल रखा जाय। सभी कार्य ससमय नियमानुकूल तरीके से सम्पन्न हो, इसे सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालयों के संचिकाओं, रेकर्ड आदि अपडेट रखा जाय। कर्मियों के साथ नियमित रूप से बैठक कर कार्यों की प्रगति एवं आ रही समस्याओं का फीडबैक लिया जाय। साथ ही कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का विधिसम्मत समाधान कराना सुनिश्चित किया जाय। ऑनलाईन म्यूटेशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि अगस्त माह में अभियान चलाकर लंबित मामलों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित करना सुनिश्चित किया जाय। प्रयास यह किया जाय कि ससमय ऑनलाईन म्यूटेशन का कार्य निष्पादित हो जाय। 60 दिनों से अधिक लंबित मामले नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय।अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, डीसीएलआर, बेतिया, विरेन्द्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही निर्धारित समयावधि में राजस्व कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में राजस्व कर्मचारियों एवं अमीनों द्वारा उठाये गये विभिन्न मुद्दों का समाधान भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

बिहार में अपराधियों ने एक शिक्षक की हत्या कर दी,बेतिया के नरकटियागंज की है जहां गुरुवार को शिक्षक समेत दो लोगों के शव बरामद किए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *