540 वाहनों से कटा 4.99 लाख रुपए का चालान l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l जिले में लगातार ऑपरेशन नंबर प्लेट व ऑपरेशन हेलमेट चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्र में गहन वाहन जांच अभियान चल रहा है। सघन वाहन जांच के क्रम में चक्र एप का इस्तेमाल भी पुलिस कर रही है। ताकि सड़क पर अपराध की साजिश के तहत घूम रहे अपराधियों को फेस डिटेक्शन से पहचान कर कार्रवाई की जा सके। सघन वाहन जांच व रोको-टोको अभियान के तहत सोमवार को ऑपरेशन हेलमेट के तहत 3.47 लाख रुपए का चालान काटा गया है। जबकि ऑपरेशन नंबर प्लेट के तहत 24 हजार 5 सौ रुपए का चालान काटते हुए 9 वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं नो पार्किंग वाले वाहनो से 9500 रुपए, विदाउट सीट बेल्ट वाले वाहनों से 4 हजार रुपए, ट्रिपल राइडिंग वाले वाहनों से 50 हजार रुपए, विदाउट ड्राइविंग लाइसेंस वाले वाहनों से 70 हजार रुपए, विदाउट इंशूरेंस वाले वाहनों से 44 हजार रुपए सहित कुल 540 वाहनों से 4.99 लाख रुपए का चालान काटा गया है । इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि आगे भी ऑपरेशन हेलमेट व ऑपरेशन नंबर प्लेट चलता रहेगा।

जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति का किया गया बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *