बैठक में आगामी 3 सितम्बर को केवी वाटिका में होनेवाले समिति के जोनल सेमीनार की तैयारियों पर चर्चा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 11ता.दुमका। आज शुक्रवार को दुमका प्रखंड के कुमड़ाबाद में झारखण्ड बांगाली समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल भूषन गुहा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गयी| बैठक में आगामी 3 सितम्बर को केवी वाटिका में आयोजित होनेवाले समिति के जोनल सेमीनार के प्रचार-प्रसार ,बांगला भाषा साहित्य के पठन पाठन में समस्याओं के संकलन तथा बंगभाषी गांवों से सेमीनार में भाग लेने वाले संभावित डेलीगेशन के बारे में विचार-विमर्श किया गया। अवसर पर कुमड़ाबाद के विशिष्ट समाजसेवी एवम् शिक्षाविद प्रदीप दत्ता ने कहा कि कुमड़ाबाद के केंद्र मानकर केन्दपानी,केसियाबहाल,जामदली,

मकरमपुर,बास्कीचौक कृष्णापुर आदि गांवों के शत-प्रतिशत लोग बांगला भाषी हैं,इन गांवों को मिलाकर झाड़खण्ड बांगाली समिति के कुमड़ाबाद शाखा का संचालन अगले सप्ताह से कर दिया जायगा। आगामी 3 सितम्बर को कुमड़ाबाद शाखा से कम-से-कम बीस डेलिगेट सेमीनार में भाग लेंगे।
इसके बाद चोरकाटा के किरीटी खां के आवास में समिति चोरकाटा गांव के बंगाली समिति के सदस्यों ने समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि चोरकाटा,आसनसोल,कुरूवा गांवों से पांच डेलिगेट सेमीनार में भाग लेंगे।इन तीनों गांव को भी कुमड़ाबाद शाखा के साथ सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया।प्रदीप दत्ता की अध्यक्षता में विकाश चन्द्र दास,शिवनाथ सेन,अधीर कुमार दास, किरीटी खां,विद्यासुन्दर नंदी को सदस्य बनाकर उस क्षेत्र के विद्यालयों में बांगला भाषा साहित्य के पठन पाठन,बांगला भाषी शिक्षक तथा पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता और समस्याओं की संकलन की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में दयामय माजि,स्वरुप सेनगुप्ता,मनोज नाग,तरुण कुमार दास,निरोज कुमार नाग,पल्लव दत्त सहित झाड़खण्ड बांगाली समिति के सक्रिय सदस्यों और ग्रामीण उपस्थित थे।

नेपाल निर्मित शराब के साथ महिला सहित चार गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *