नेपाल निर्मित शराब के साथ महिला सहित चार गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.घोड़ासहन(पूर्वी चम्पारण)। जिले के जितना थाना की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते नेपाल निर्मित शराब के साथ एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जितना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली की थी कि तस्कर भारी मात्रा में नेपाल से शराब की बड़ी खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले है। सूचना सत्यापन हेतु पुलिस टीम गठित कर संभावित क्षेत्र में जांच शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में सीमावर्ती बड़हरवा बॉर्डर के समीप से 360 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक महिला समेत चार तस्करों को धर दबोचा गया। जिसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ-साथ थाना के अन्य पुलिस जवान शामिल थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








