भालू के हमले से बुजूर्ग घायल, रांची रिम्स में चल रहा इलाज

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : झुमरा पहाड़ के जंगल में भालू के हमले से एक बुजुर्ग व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। घटना के तुरंत बाद घायल को गोमिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें सदर अस्पताल, चास लाया गया। घायल व्यक्ति की अधिक उम्र और स्थिति को देखते हुए उन्हें अब रिम्स (RIMS) रांची रेफर कर दिया गया है, जहां वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन और वन विभाग इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घायल युवक पचमो पंचायत का रहने वाला बद्री महतो है। कर्मचारी घायल के परिवार के साथ निरंतर संपर्क में हैं। पीड़ित के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सूचना के आदान-प्रदान के लिए हमारे कर्मचारियों के संपर्क नंबर प्रसारित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही, त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। चूंकि भालू स्वाभाविक रूप से घने जंगलों में वापस लौट जाते हैं। वन विभाग की माने तो भालू के पागल (rabid) होने की कोई खबर नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल उसे पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। हालांकि, यदि भविष्य में ऐसी कोई आवश्यकता महसूस होती है, तो उसे पकड़ने के उचित कदम उठाए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के ग्रामीणों को अगले कुछ दिनों तक जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










