बैरगनिया शहर,न डिग्री न डिप्लोमा, फिर भी कर रहे इलाज इन फर्जी डॉक्टरों पर नहीं होती कार्रवाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13ता.बैरगनिया सीतामढ़ी।नगर परिषद बैरगनिया में दो दर्जन से अधिक फर्जी डॉक्टर बिना किसी डिग्री डिप्लोमा के खुलेआम लोगों का इलाज कर रहे हैं जिन पर स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से बैरगनिया में फर्जी डॉक्टरों की संख्या में इजाफा हुआ है,रोड क्षेत्र में भोले भाले ग्रामीण मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने में जुटे हुए हैं। पिछले पांच वर्ष में फर्जी डॉक्टरों के इलाज से करीब दर्जन भर लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। परंतु विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत, पैसे का प्रभाव तथा राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते किसी भी फर्जी के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। दो दर्जन से अधिक चिकित्सकों ने फर्जी डिग्री से अस्पताल खोल रखे हैं जिनमें एलोपैथिक पद्धति से खुलेआम बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। उक्त फर्जी चिकित्सक के पास कोई भी वैध डिग्री न होकर फर्जी डिग्रियां हैं। जिनकी विभागीय अधिकारियों ने आज तक जांच नहीं की है। कुछ डॉक्टरों के पास तो कोई डिग्री तक नहीं है। फिर भी हर तरह के इंजेक्शन, ग्लूकोज बोतल लगाकर लोगों के जन जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। *राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते नहीं होती फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई*

नगर परिषद क्षेत्र में चल रही फर्जी डॉक्टरों की दुकानों पर इलाज के दौरान दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है। परंतु पैसे का प्रभाव और राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते फर्जीों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

करोड़ों के अनियमितता में आरोपित आउट सोर्सिंग सफाई एजेंसी "पाथ्या" की 17 नवंबर से छुट्टी: गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *