यूवती ने भाग कर अपने बचपन के मित्र संग चंचली मंदिर में रचाई शादी 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो के बालीडीह में 18 जून को 22 वर्षीय युवती का लापता होने का परिजनों ने थाने को सूचित किया था। रांची टोला के रहने वाले योगेश तिर्की ने पुलिस को बताया था कि शाम में अपने घर से बिना किसी को बतलाये कहीं चली गई थी और उसी दिन रात में मोबाईल से कॉल करके अपने पिता के मोबाइल पर बोली कि मैं अपने मर्जी से आई हूँ, हमको ढूंढने का कोशिश मत करना हम अपने मर्जी से आये हैं। उक्त प्राप्त सूचना के आलोक में बालीडीह थाना सनहा सं0-12/26, दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराकर उनसे विधिवत जांच का आदेश प्राप्त कर थाना स्तर पर छापेमारी टीम गठित कर मानवीय एवं तकनिकी सूचना के सहयोग से उक्त गठित टीम द्वारा अनेकों स्थान पर विधिवत छापेमारी किया गया तथा उक्त गुमशुदा लड़की प्रिति कुमारी को सेक्टर-05 बोकारो से बरामद कर थाना लाया गया एवं उनके परिवार को सौंप दिया गया।बरामदगी के उपरांत प्रिति कुमारी से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बतलाया गया कि उन्होंने अपने घर में बिना किसी का बताये अपने बचपन के दोस्त विकास कुमार उर्फ विकास पिल्ले, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-स्व० राजेश पिल्ले, सा०-स्टेशन रोड कुर्मीडीह, थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो के साथ निकलकर चली गई थी और उसके साथ चंचली मंदिर, माराफारी में हिन्दु रिति रिवाज से शादी कर ली हैं। साथ ही शादी से संबंधित कागजात की प्रति भी उपलब्ध कराया गया है।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के रांची के कार्निवाल हॉल में होने वाले महासम्मेलन कार्यक्रम को लेकर बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *