आठ वर्षीय बालक के साथ,अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास,। पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुई एफआईआर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 14ता.मझौलिया। चॉकलेट का लालच देकर अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास। प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस। मझौलिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां 8 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास में विफल होने पर आरोपितो द्वारा बालक के गले पर धारदार हथियार से काटने का मामला घटित हुई है। इस बाबत पीड़ित बालक के पिता माधोपुर वार्ड नम्बर 2 रमपुरवा निवासी सुनील ठाकुर ने थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि उनका 8 वर्षीय लड़के को चॉकलेट का लालच देकर बुरी नीयत से गांव के ही रूपक सिंह और राधेश्याम ठाकुर द्वारा जमीन पर पटक कर अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया गया। लेकिन लड़के के चिल्लाने पर जब वे वहां पहुंचे तब आरोपी धारदार हथियार से लड़के के गले पर प्रहार कर भाग खड़े हुए।थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन पर धारा 341,323,324,307,506,34 भादवि एवं पोस्को एक्ट की धारा 8/12 के तहत काण्ड संख्या 692/23 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।इस घटना से गांव में सनसनी मची हुई है। इधर आरोपित घर छोड़ फरार बताये जाते हैं।

सिद्धार्थ वि.वि कपिलवस्तु में एमबीए पाठ्यक्रम समिति के सदस्य बनें प्रो. पवनेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *