भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय ने जरुरतमंद छात्र, छात्राओं के बीच किया श्रवण यन्त्र मशीन एवं व्हीलचेयर वितरण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता०बोकारो। स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बोकारो द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आज आशा लता विकलांग विकास केंद्र, जनवृत्त 5 में विद्यालय के जरुरतमंद छात्र और छात्राओं के बिच श्रवण यन्त्र मशीन एवं व्हीलचेयर वितरित किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दिया एवं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा समाज एवं देश के शशक्त निर्माण में अपनी प्रतिबद्धतता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से श्रीमती वंदना कुमारी, प्रबंधक मानव संसाधन, भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के उपमहासचिव राघव कुमार सिंह, अधिकारी संघ के सहायक महासचिव मनोज कुमार एवं आशा लता की ओर से  के एम सिंह, अध्यक्ष, भवानी शंकर जैशवाल, निदेशक, गोपाल कृष्ण उपाध्याय, अधिशाषी निदेशक एवं प्रमोद कुमार दुबे, प्राचार्य उपस्थित थे।

बेड़ो प्रखंड के 14 गांव में 100 बिरसा किसानों के घरों में लगाये गए बायो प्लांट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *