निगम के सभी 46 वार्डों में पूरा होगा सभी क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का नव निर्माण:गरिमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 18ता.बेतिया। नगर निगम के सभागार में 4.81 करोड़ से भी अधिक की लागत से पूरी होने वाली कुल 56 योजनाओं का गुरुवार को लॉटरी निकाल कर 55 संवेदकों के बीच आवंटन किया। इस मौके पर मुस्तैद नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि इसी माह के आरंभ में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक से 22 के लिए स्वीकृत 4.72 करोड़ की कुल 55 विकास योजनाओं का लॉटरी विधि से ही आवंटन किया गया था। आज इसके बाद वाले वार्ड 23 से वार्ड 46 तक के लिए कुल 4 करोड़ 81 लाख 66,200 की लागत से बनने को स्वीकृत सभी टूटे हुए पुल पुलिया के निर्माण की ई टेंडर विधि से निकाली गई विविदा के माध्यम से स्वीकृत योजनाओं को आवंटित करने का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आज गुरुवार को आवंटित योजनाओं में नगर निगम के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर के सामने पश्चिमी तरफ के किनारे पर छठ सीढ़ी घाट के निर्माण की स्वीकृति दी गई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक से 22 के लिए लगभग इतनी ही योजनाओं का आवंटन किया गया है। वही दूसरे चरण में आज वार्ड संख्या 23 से लेकर वार्ड 46 तक में नाली, पीसीसी सड़क और आवश्यकता अनुसार सभी वार्डों मे पुल पुलियों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है।मौके पर कार्यपालक अभियंता मो. अनवर हुसैन, नगर आयुक्त शम्भू कुमार, सहायक अभियंता सुबोध कुमार, कनीय अभियंता मो.कयूम, कनीय अभियंता मनीष कुमार, कनीय अभियंता सुजय सुमन, अन्य अधिकारीगण, संवेदकगण, कर्मचारी आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

अस्पताल मे घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को मारी गोली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *