लौरिया थाना रोड में फैला बरसात का पानी राहगीरों को हो रही भारी परेशान,बारिश से लौरिया के सड़को पर जलजमाव

मीडिया हाउस 22ता.लौरिया। नगर पंचायत लौरिया में साफ सफाई की ब्यवस्था पर सवाल खड़ा होने लगा है। बरसात अभी शुरू ही हुई है कि थाना रोड वाला सड़क व सब्जी बाजार जाने वाला मुख्य सड़क जलजमाव से भरा हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी उन नन्हें बच्चों को हो रहा है जो पढ़ने के लिए विद्यालय जाते हैं।

इधर कई बार देखा गया है छोटे बच्चे तथा राहगीर गिर कर चोटिल भी हो गए है। जबकि मोटरसाइकिल चालक तेज गति से मोटरसाइकिल चला
रहे महिलाओं व पुरुषों के ऊपर छीटे भी डाल कर तेजी से निकल जा रहे हैं। वही दूर दराज से चलकर महिलाएं अपनी जरूरत की चीजें खरीदारी करने आती है। उन्हें भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का पूरा पानी सड़क पर ही फैला हुआ है।
समाजिक कार्यकर्ता, मनोहर ठाकुर, अंगूर आलम, शशि शेखर, रितेश कुमार, सुनील सेठी, शिवपूजन कुमार, संतोष जायसवाल ने बताया कि यदि नगर पंचायत के नालों की सफाई ससमय व बृहत तरीके से होती तो यह नौबत नही आती।
वही नगर पंचायत लौरिया अंतर्गत साफ सफाई की ब्यवस्था जिन एनजीओ को सौंपी गई है। उनके कार्यकलाप पर सवाल खड़ा हो रहा है। वही नगर पंचायत के वरीय पदाधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द सफाई की ब्यवस्था सुचारू रूप से करने की गुहार लगाई है।
साथ ही उनलोगों ने बताया कि अविलम्ब नालों की उड़ाही कर सड़क से पानी नही हटाया गया तो इसका विरोध जारी रहेगा।

धरती को बचाना है तो पलास्टिक मुक्त शहर बनाना होगा - डॉ नीरज गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *