महावीरी झंडा और नाग पंचमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 18ता.मझौलिया पश्चिम चंपारण। महावीर झंडा और नाग पंचमी पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने कहां की पर्व हमें सामाजिक समरसता शांति और खुशहाली का संदेश देते हैं। पूरे पावन और श्रद्धा भाव से पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि अराजक और उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति भंग करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि महावीरी अखाड़ा में डीजे बजाने और हथियारों के प्रदर्शनी पर रोक रहेगी। झंडा मेला में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहेगा। थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि झंडा मेला में अनुज्ञप्ति लेना अति अनिवार्य है।शांति समिति की इस बैठक में उप प्रमुख नरेश कुमार यादव मुखिया महासंघ के जिला सचिव सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश बखरिया मुखिया कमल पति देवी पति एक बाली राम रमपुरवा महानवा मुखिया चंद्रिका साह लाल सरैया मुखिया साजरा खातून पति खुर्शीद आलम सरपंच पति फिरोज शाह मैनुद्दीन अंसारी मुश्ताक अहमद पूर्व मुखिया नमाजी मियां पूर्व सरपंच मनोज पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल मुखिया आदि उपस्थित थे।

पण्डित राजकुमार शुक्ल जयंती समारोह' का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *